मुंबई: रिटायर्ड अधिकारी से 4.10 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai , 26 दिसंबर . देश की आर्थिक राजधानी Mumbai के साकीनाका इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां Prime Minister पोर्टल (पीएम पोर्टल) पर सुझाव देना एक सेवानिवृत्त Governmentी अधिकारी को भारी पड़ गया. साइबर ठगों ने बेहद शातिर तरीके से एक रुपए की राशि भेजने के बहाने पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया और फिर उसके बैंक खाते से 4.10 लाख रुपए उड़ा लिए.

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर साकीनाका Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार राजेंद्र प्रसाद सक्सेना (71) नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. सक्सेना मूल रूप से New Delhi के निवासी हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों के लिए Mumbai में अपनी बेटी के घर ठहरे हुए थे.

Police ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को सक्सेना ने अयोध्या में मेडिकल सुविधाओं में सुधार को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी. बाद में रिश्तेदारों की सलाह पर उन्होंने यही सुझाव Prime Minister पोर्टल पर भी दर्ज किया. 16 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया, जिसमें पीएम पोर्टल पर दिए गए सुझाव की पुष्टि के नाम पर एक लिंक भेजा गया था और मात्र एक रुपये की राशि ऑनलाइन भेजने को कहा गया. यह लिंक देखने में बिल्कुल Governmentी पोर्टल जैसा लग रहा था.

सक्सेना ने जैसे ही उस लिंक पर जाकर एक रुपए भेजा, उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी से जुड़े कई संदेश आने लगे. हालांकि, उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं किया. इसके बावजूद 17 दिसंबर 2025 को उनका मोबाइल अचानक इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के लिए बंद हो गया. इसी दौरान सुबह 11:29 बजे से 11:39 बजे के बीच उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 4.10 लाख रुपए निकाल लिए गए. इसके बाद पीड़ित ने साकीनाका स्थित अपनी बैंक शाखा से संपर्क किया, जहां उनसे कस्टमर डिस्प्यूट फॉर्म भरवाया गया और Police में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. इसके बाद उन्होंने साकीनाका Police थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

साकीनाका Police ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी और मोबाइल हैकिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि ठगों ने किस तकनीक के जरिए मोबाइल हैक किया और रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई. साथ ही, Police ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और Governmentी पोर्टल के नाम पर मांगी गई किसी भी राशि या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें.

पीएसके

Leave a Comment