
कच्छ, 26 दिसंबर . Gujarat के कच्छ में Friday सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है, जो सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था. झटके महसूस होने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने Friday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भूकंप को लेकर जानकारी शेयर की. एनसीएस के अनुसार, यह 4.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 4:30 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप सतह के करीब होने की वजह से लोगों को कम तीव्रता के बावजूद झटके काफी महसूस हुए.
बता दें कि Gujarat का कच्छ क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यह भूकंपीय क्षेत्र-5 के अंतर्गत आता है. इस श्रेणी को India में सबसे खतरनाक और उच्च जोखिम वाला इलाका माना जाता है.
इस हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. Thursday को असम के उदलगुरी में भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह 3.0 तीव्रता का भूकंप था, जिसका केंद्र 19 किलोमीटर की गहराई में था.
Wednesday को बंगाल की खाड़ी, Rajasthan और सिक्किम के हिस्सों में भूकंप दर्ज किया गया. बंगाल की खाड़ी में भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जबकि सिक्किम के गंगटोक में 3.3 और मंगन में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. Rajasthan के जालौर में 5 किलोमीटर की गहराई में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ. इससे पहले, 23 दिसंबर को Maharashtra के रायगढ़ में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया.
–
डीसीएच/