
Mumbai , 26 दिसंबर . Mumbai Police की क्राइम ब्रांच ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी अमोल गायकवाड़ के खिलाफ लगभग 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में करीब 30 गवाहों के नाम शामिल हैं.
चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि गायकवाड़ और शुभम लोनकर के बीच लगातार संपर्क था. उसने Police को बताया कि वह लोनकर के साथ ‘डब्बा कॉलिंग’ और सिग्नल मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता था ताकि Police उसकी लोकेशन ट्रैक न कर सके.
गायकवाड़ ने यह भी कबूल किया कि 1 से 12 अक्टूबर 2024 के बीच वह शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर से लगातार संपर्क में था. Police का मानना है कि इसी दौरान बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची गई. Police को जांच में यह भी पता चला कि गायकवाड़ के फरार साथी और कथित मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से सीधा संपर्क होने का खुलासा हुआ है.
पुणे के वारजे इलाके का निवासी अमोल गायकवाड़ इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में गिरफ्तार होने वाला 27वां आरोपी है. उसे अगस्त 2024 में कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह नासिक, सोलापुर और कोल्हापुर में जगह बदलकर Police से बचकर छिपा हुआ था. Police ने बताया कि गायकवाड़ के बिश्नोई गैंग से कथित संबंध भी इस मामले में सामने आए हैं.
Police अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गायकवाड़ के कई महत्वपूर्ण खुलासे Police जांच को एक नए मोड़ पर ले आए हैं. Police अब इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जांच टीम का गठन किया गया है, जो हर पहलू की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है.
गायकवाड़ पर जुलाई 2025 में पंजाब के टेक्सटाइल व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में भी अहम भूमिका निभाने का आरोप है. गायकवाड़ पर आरोप है कि उसने शूटरों को पनाह दी और उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया. अब गायकवाड़ का नाम पंजाब मामले की First Information Report में जोड़ा गया है और वह आगे की जांच के लिए पंजाब Police की हिरासत में Mumbai क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर दिया गया है.
–
एसएके/वीसी