
New Delhi, 14 अप्रैल . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि नई दिल्ली में Tuesday को फ्रीडम-250 समारोह की शुरुआत की गई. इस मौके पर सजाई गई गाड़ियों में डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं.
New Delhi में यह कार्यक्रम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में मनाया गया, जो भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूती को दर्शाता है.
India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “New Delhi से फ्रीडम-250 समारोहों की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. इस मौके पर हम उन शानदार गाड़ियों की झलक दिखा रहे हैं जिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की मशहूर तस्वीरें बनी हैं.”
पोस्ट में राजदूत गोर ने बताया, ”इस खास सफर की शुरुआत के तौर पर ये गाड़ियां पूरे शहर में घूमेंगी. जैसे-जैसे हम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, वैसे ही हम अमेरिका-India साझेदारी की ताकत और जोश का भी सम्मान करते हैं. हमारे साथ जुड़े रहें, क्योंकि फ्रीडम-250 पूरे India का सफर करेगा.”
राजदूत सर्जियो गोर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद की कोशिश करने वाले देशों के लिए President डोनाल्ड ट्रंप की ओर स्वागत की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर India भी शामिल होता है, तो उसका भी स्वागत है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला India को खुद करना होगा कि वह क्या करना चाहता है.
राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कौन मदद कर सकता है.
Tuesday को ट्रंप ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट को लेकर India में Prime Minister Narendra Modi से वार्ता की. फोन पर हुई इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की गई. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया. अस्थाई संघर्ष विराम के बाद Prime Minister मोदी और ट्रंप के बीच ये पहली बातचीत है.
Prime Minister मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, President डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया.”
–
एवाई/डीएससी