
Mumbai , 27 फरवरी . Mumbai में एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर 2.81 करोड़ रुपए कीमत की चरस जब्त की है. इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक और दो Mumbai के स्थानीय निवासी शामिल हैं.
जांच के दौरान सबसे पहले दो आरोपियों को पकड़ा गया. उनके पास से 1.715 किलोग्राम चरस और 52 हजार रुपए नकद बरामद हुए. आगे की पूछताछ और छापेमारी में 26 फरवरी 2026 को Mumbai के लोअर लिंक इलाके से 31 साल के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
उसके कब्जे से 1.103 किलोग्राम चरस और 55 हजार रुपए नकद मिले. इसके बाद 27 फरवरी 2026 को एक 28 साल की महिला को भी हिरासत में लिया गया. यह महिला कथित तौर पर मुख्य आरोपी की आर्थिक लेन-देन में मदद कर रही थी.
गिरफ्तार लोगों में Mumbai के विले पार्ले वेस्ट इलाके के रहने वाले आबिद और उसकी पत्नी शामिल हैं. साथ ही नेपाल के दो नागरिक दीपक लांबा और उसका एक साथी भी पकड़े गए हैं. कुल मिलाकर इस ऑपरेशन में 2.818 किलोग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 2.81 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रग्स की एक बड़ी खेप थी, जो Mumbai में बिक्री के लिए लाई गई थी. जांच में पता चला है कि आरोपी एक बड़े नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. अब Police की टीम इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन, अन्य साथियों और ड्रग्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है.
इस मामले में सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस कार्रवाई से Mumbai में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
–
एमएस/