बहुराष्ट्रीय निगम ‘चीन नवाचार’ में भागीदार बनने के लिए प्रयासरत

बीजिंग, 20 जून . पिछले कुछ दिनों में, दुनिया भर के बहुराष्ट्रीय निगमों के अधिकारी चीन के छिंगताओ में एकत्रित हो रहे हैं. बहुराष्ट्रीय निगमों के प्रमुखों के लिए आयोजित 7वें छिंगताओ शिखर सम्मेलन में 300 से अधिक विदेशी कंपनियों के अतिथि शामिल हुए, जिसका मुख्य विषय था ’15वीं पंचवर्षीय योजना के लिए हाथ मिलाना: एक नए भविष्य की ओर’, और चीन में अवसरों का लाभ उठाना है.

शिखर सम्मेलन में, सबसे अधिक बार उल्लेख किया जाने वाला शब्द ‘सह-निर्माण’ था, जो बहुराष्ट्रीय निगमों और चीन के बीच संबंधों में आए गहरे बदलावों को सटीक रूप से दर्शाता है.

फ्रांस के अल्स्टॉम के चीन में अध्यक्ष कांग मिंग ने कहा कि हम केवल चीन में उपयोग के लिए प्रौद्योगिकी का आयात, आत्मसात और उपयोग नहीं करते हैं. आज के परिवेश में, हमें स्थानीय भागीदारों के साथ अधिक नवाचार करने की आवश्यकता है, नवीन अनुप्रयोगों को चीन में ही रखते हुए, साथ ही साथ विदेशों में विस्तार के तरीके तलाशने होंगे.

अमेरिका के बेकर ह्यूजेस के उपाध्यक्ष और चीन में अध्यक्ष थ्साओ यांग ने कहा कि हमने पाया कि हमारे चीनी साझेदारों की विनिर्माण क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं. चीनी निर्मित उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को विदेशी बाजार में लाने के लिए दोनों पक्षों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

‘चीन में प्रवेश’ से लेकर ‘चीन में जड़ें जमाने’ और अब ‘चीन के साथ सह-निर्माण’ तक, चीन में बहुराष्ट्रीय निगमों की भूमिका में प्रत्येक छलांग चीन के आर्थिक विकास के साथ मेल खाती है. इसके साथ ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए चीनी बाजार विकसित करने के लिए एक ‘मार्गदर्शक’ बन गई है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment