टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर संजय राउत ने मुख्यमंत्री को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए

Mumbai , 19 अक्टूबर . शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर Maharashtra Government पर हमला बोला है. उन्होंने Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया.
Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “Chief Minister देवेंद्र फडणवीस इस राज्य के गृह मंत्री भी हैं. गृह मंत्री होने के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे हमले को रोकें. Mumbai में हमने कई चौंकाने वाली घटनाएं देखी हैं, जिनमें सलमान खान पर हमला, बाबा सिद्दीकी की हत्या और ठाणे में हमारे शिवसैनिक प्रदीप पूर्णकर की हत्या शामिल है. कल ही टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गईं.
उन्होंने कहा, “यह ‘जंगल राज’ (अराजकता) है. जब ऐसी अराजकता की स्थिति हो, तो Government को बर्खास्त कर देना चाहिए और President शासन लागू करना चाहिए. Maharashtra में हालात Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. अब हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जबरन वसूली हो रही है, अपहरण हो रहे हैं. Chief Minister क्या कर रहे हैं? आप Chief Minister हैं, इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है.”
संजय राउत ने भाजपा Government पर माफिया गैंग को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि आने वाले दिनों में Political विरोधियों पर हमला करवाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के शासन में कानून का डर खत्म हो गया है.”
सीजेपी कार्यकर्ता को कोर्ट के आदेश के बावजूद रिहा नहीं करने पर संजय राउत ने कहा, “Supreme Court को इस मामले की जांच करनी चाहिए. इस देश में क्या हो रहा है? India के मुख्य न्यायाधीश और पूरे Supreme Court को इस मामले की जांच करनी चाहिए.”
संजय राउत ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के सेवक हैं और संवैधानिक पद पर हैं. इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं. President और Prime Minister को मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए.”
–
ओपी/एएस


