Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर . शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने Monday को पंजाब के Chief Minister भगवंत मान पर निशाना साधा. उन्होंने सीएम मान के फ्रांस दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर पूरा राज्य “विरोध प्रदर्शनों की आग में जल रहा है,” Chief Minister ने लोगों को “उनके हाल पर छोड़ दिया है.”

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “इस नाजुक समय में फ्रांस जाकर पंजाब के Chief Minister और ‘गुरु-द्रोही’ भगवंत मान ने अपनी प्राथमिकताएं दिखा दी हैं. एक तरफ नशा-विरोधी मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मौत को लेकर पंजाब में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ Chief Minister के पास न तो पीड़ित परिवार से मिलने का समय था, न ही उन्हें कोई भरोसा देने का, और न ही दोषी Police अधिकारियों को सस्पेंड करने का.”

हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “जब भी पंजाब किसी संकट से गुजरता है (चाहे वह अभी का समय हो या पिछले साल आई बाढ़) भगवंत मान को एक ही आसान रास्ता दिखता है; राज्य और यहां के लोगों को छोड़कर विदेश भाग जाना, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने अभी किया है.”

उन्होंने कहा, “भगवंत मान अपनी विदेश यात्रा के लिए जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. हो सकता है कि वह पिछले 4.5 सालों में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार से कमाए गए ‘काले धन’ को ठिकाने लगाने गए हों!”

केंद्र Government की ओर से Political मंजूरी न दिए जाने के बावजूद पंजाब और Haryana हाईकोर्ट ने Friday को पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को फ्रांस जाने की अनुमति दे दी. केंद्र ने सुरक्षा खतरों और फ्रांसीसी Government की ओर से कोई औपचारिक निमंत्रण न होने का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था.

विदेश मंत्रालय द्वारा 15 से 21 अक्टूबर तक भगवंत मान की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के लिए Political मंजूरी देने से इनकार किए जाने के बाद पंजाब Government हाईकोर्ट पहुंची थी. इस यात्रा में Chief Minister के साथ मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और Chief Minister के प्रधान सचिव रवि भगत भी शामिल थे.

इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पंजाब के कृषि और खाद्य-प्रसंस्करण उत्पादों को बढ़ावा देना और व्यापार के अवसरों की तलाश करना था. राज्य Government की याचिका के अनुसार, यह प्रस्तावित यात्रा ‘एसआईएएल पेरिस 2026’ से जुड़ी थी, जो खाद्य उद्योग की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है. यह प्रदर्शनी 17 से 21 अक्टूबर तक पेरिस नॉर्ड विलेपिंटे में आयोजित होनी है.”

–

एसडी/पीएम

Share