
Mumbai , 15 अप्रैल . Actor मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मां का सम’ को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं. इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार कलाकार बताया. मिहिर का मानना है कि मोना में दिवंगत एक्टर इरफान खान की तरह खास क्वालिटी है.
मिहिर ने मोना सिंह की अभिनय प्रतिभा की खूब तारीफ की है. से बातचीत में मिहिर ने मोना सिंह की तुलना दिवंगत महान Actor इरफान खान से करते हुए कहा कि दोनों में एक खास क्वालिटी है – वे सेट के माहौल को पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं.
मिहिर और मोना सिंह हाल ही में वेब शो ‘मां का सम’ में साथ नजर आए थे. इस शो में मोना सिंह ने मिहिर आहूजा की मां ‘विनीता’ का किरदार निभाया है. मिहिर आहूजा ने मोना सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, “एक Actor के तौर पर आप सेट पर उस वातावरण को महसूस कर सकते हैं. मोना मैम भी ठीक उसी तरह करती हैं. मुझे लगता है कि इरफान सर के बारे में भी यही कहा जाता था कि वह सेट पर सबसे पहले पहुंच जाते थे और हर चीज को बहुत गौर से देखते थे. जब अभिनय किसी काम या गतिविधि के साथ घुल-मिल जाता है, तो वह असली लगने लगता है. मोना मैम में भी यही खूबी है.”
मिहिर ने आगे कहा, “मोना मैम सेट के माहौल को बहुत गहराई से समझती और अपनाती हैं. यह एक ऐसी बात है जिसे मैं अपने करियर में भी अपनाना चाहूंगा.”
मोना सिंह के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ करते हुए मिहिर ने बताया, “अगर मैं उनके बारे में बोलना शुरू कर दूं तो यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा. सबसे अच्छी बात जो मुझे उनमें बहुत पसंद है, वह है उनका समय का पाबंद होना. वे कभी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के बुलाने का इंतजार नहीं करतीं. अगर तैयार हो जाती हैं तो खुद ही सेट पर पहुंच जाती हैं. यह एक बहुत बड़ी सीख है जो मैं उनसे ले रहा हूं और अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश कर रहा हूं.”
शो ‘मां का सम’ में मोना सिंह के अलावा शेफ रणवीर बराड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे.
–
एमटी/एएस