
हैदराबाद, 13 दिसंबर . अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन के India दौरे पर हैं. Saturday देर शाम वह हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान वह Chief Minister रेवंत रेड्डी से भी मिले.
कोलकाता में मेसी के पहले पड़ाव पर सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनके कुछ ही देर के परफॉर्मेंस के बाद काफी विवाद हुआ था. फैंस ने उन्हें देखने के लिए मोटी रकम खर्च करते हुए टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं नसीब हुई, तो उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की.
मेसी Saturday की दोपहर तेलंगाना की राजधानी पहुंचे. यहां उन्हें बच्चों के साथ बॉल किक करते हुए देखा गया. उप्पल स्टेडियम में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी एक वीआईपी बॉक्स के अंदर मौजूद रहे और उन्हें कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाया गया. इस दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन और प्रसारण दृश्य में उनकी झलक दिखाई गई.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी टिकटों की भारी कीमतों और फुटबॉल आइकन तक सीमित पहुंच को लेकर वेन्यू पर हुए हंगामे के बाद हुई.
साल्ट लेक स्टेडियम में हालात बेकाबू होते देखकर, Police को लाठीचार्ज करना पड़ा. व्यवस्था बहाल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किए गए. इस अशांति के बाद, मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम से चले गए.
अतिरिक्त Police महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया है कि इस घटना के संबंध में एक First Information Report दर्ज की जाएगी.
घटना के समय पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी स्टेडियम जा रही थीं. हालांकि, हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने अपने ड्राइवर को वापस लौटने का निर्देश दिया. इसके तुरंत बाद, Chief Minister ने अराजकता फैलाने वाली कुप्रबंधन की जांच के लिए एक न्यायिक समिति के गठन की घोषणा की.
–
आरएसजी