
विजयवाड़ा, 19 अप्रैल . भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बोड्डू नाग लक्ष्मी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं की भलाई सोची, लेकिन प्रियंका गांधी महिला होने के नाते भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं हुईं.
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आप भाजपा के खिलाफ कितना भी बोल लें, इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हर जगह चुनाव चल रहे हैं और आरक्षण पर आपके बयानों को महिलाएं नकार देंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह ठीक नहीं होने वाला है. कांग्रेस की Government अब नहीं बनने वाली है. 2023 में पारित अधिनियम को कांग्रेस रोक रही है. अगर कांग्रेस इसका समर्थन करती तो अच्छा रहता.
बोड्डू नाग लक्ष्मी ने कहा कि कांग्रेस को अस्तित्व बचाना है तो इस संशोधन विधेयक का समर्थन करना होगा. राहुल गांधी भी गलत बोल रहे हैं. आपकी बातें आपके लिए सही हो सकती हैं, लेकिन महिलाओं के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये सुधरे तो ठीक है, नहीं तो देशभर में कांग्रेस जीरो हो जाएगी.
भाजपा समर्थक हिना बिल्लानी ने कहा कि संशोधन बिल पास नहीं होने से मुझे दुख हुआ. हमारी सोच है कि नारी आगे बढ़े. नारियों को और आगे बढ़ने के लिए मोदी Government का मजबूत बनाना चाहिए. हम सब नारियों को Narendra Modi को समर्थन करना चाहिए.
कुसुमबेन टेकवाणी ने कहा कि पीएम मोदी जो महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला संशोधन विधेयक पारित करने वाले थे, विपक्ष ने संसद में विरोध किया. पीएम मोदी हम महिलाओं को आगे करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष की मंशा है कि महिलाएं आगे न बढ़ें. हमको देखना चाहिए कौन पार्टी हमारे लिए काम कर रही है. हमको पीएम मोदी का समर्थन करना चाहिए.
–
एसडी/वीसी