बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी

Patna, 1 जुलाई . बिहार में कई भारतीय Police सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को तबादला किया गया है. बिहार Government के गृह विभाग ने Wednesday को भारतीय Police सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की. इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ युवा आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार Police भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद से स्थानांतरित कर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा बनाया गया है.

इसी तरह आईपीएस अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को Police महानिदेशक (प्रशिक्षण) के साथ-साथ Police महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पंकज कुमार दराद को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के अपर Police महानिदेशक के पद से हटाकर बिहार Police भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

सुधांशु कुमार (1996 बैच) को अपर Police महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) से हटाकर अपर Police महानिदेशक (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसके अलावा अमित राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से स्थानांतरित कर एटीएस का अपर Police महानिदेशक बनाया गया है.

इसी बैच की कासे सुहिता अनुपम को विधि-व्यवस्था का अपर Police महानिदेशक बनाया गया है, जबकि वे अपराध अनुसंधान विभाग में कमजोर वर्ग के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी.

राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से बदलकर Police महानिरीक्षक, एससीआरबी बनाया गया है. वहीं 2006 बैच के पंकज कुमार राज को एससीआरबी से स्थानांतरित कर रेलवे का Police महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि एस. प्रेमलथा को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो से बिहार विशेष सशस्त्र Police का Police महानिरीक्षक बनाया गया है.

इसके अलावा, 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को कहलगांव (भागलपुर) के एसडीपीओ पद से स्थानांतरित कर बिहार विशेष सशस्त्र Police-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है, तथा शिवम धाकड़ को दानापुर के एसडीपीओ-1 से मधुबनी का ग्रामीण Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

वहीं 2023 बैच की कोमल मीणा को मसौढ़ी के एसडीपीओ-1 से Patna (विधि-व्यवस्था) की एसडीपीओ-2 बनाया गया है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment