
इटावा, 1 जुलाई . Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इटावा में सपा महासचिव और सांसद राम गोपाल यादव ने इटावा में पौधारोपण किया. मुरादाबाद से सपा नेता एसटी हसन ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके कार्यों की तारीफ की है.
इस मौके पर राम गोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रदेश फले-फूले, वातावरण सही रहे. अखिलेश यादव एनवायरमेंटल इंजीनियर हैं और एनवायरमेंट को ठीक करने का उनका विजन स्पष्ट है.”
Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने आगे कहा, “राज्य में दमनकारी शासन जारी है. जनता इस Government से तंग आ चुकी है. अखिलेश यादव जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं. जनता को विश्वास है कि अखिलेश यादव ही अत्याचारी Government से मुक्ति दिला सकते हैं. जन्मदिन पर हम सब उन्हें बधाई देते हैं और मानते हैं कि 2027 के चुनावों में हम इस दमनकारी शासन को उखाड़ फेंकेंगे और वे Chief Minister बनेंगे.”
अयोध्या में राम मंदिर दान की चोरी के मामले पर राम गोपाल ने कहा, “इसमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. यह कम से कम 20,000 रुपये करोड़ का घोटाला है, क्योंकि कई लोगों ने सोना, चांदी और हीरे के गहने दान किए थे, लेकिन किसी को नहीं पता कि वे कहां गए.”
राम गोपाल ने एक्स पर लिखा, “Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व Chief Minister और संसद में समाजवादी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिवस पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं. वे 27 में अत्याचारी शासन का अंत करें ये जन जन की अभिलाषा है.”
Samajwadi Party के नेता एस.टी. हसन ने कहा, “मैं India के सभी लोगों को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं. सभी जानते हैं कि अखिलेश यादव जैसे लोग सदियों में एक बार पैदा होते हैं. आज देश को उनकी जरूरत है. अखिलेश ही लोकतंत्र को बचा सकते हैं. साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब को सिर्फ अखिलेश यादव व Samajwadi Party ही बचा सकते हैं. अखिलेश यादव सबको लेकर साथ चलते हैं, सबके साथ इंसाफ किया है, भले ही पार्टी का नुकसान हुआ हो. मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने हमेशा कानून के हिसाब से काम किया है.”
Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने से कहा, “आज Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है. पूरा देश, उत्तर प्रदेश और पिछड़े समुदाय, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब लोग, किसान और मजदूर उनके जन्मदिन को बहुत उत्साह के साथ मना रहे हैं. यह जश्न अगले एक हफ्ते तक चलेगा. हम पेड़ लगाएंगे ताकि Political प्रदूषण कम हो, नफरत खत्म हो और पर्यावरण बेहतर बने.”
शिवपाल यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “संघर्ष, संवेदना और समाजवादी विचारधारा के प्रतिबद्ध प्रहरी, करोड़ों युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज की उम्मीदों के केंद्र, Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.”
शिवपाल ने आगे लिखा, “आपके (अखिलेश यादव) नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और पीडीए की साझी ताकत का आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है. जनहित, विकास और समावेशी राजनीति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के लिए विश्वास और परिवर्तन का आधार बनी हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप सदैव इसी समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए उत्तर प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करते रहें. जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं.”
–
ओपी/एएस