देश में हालत गंभीर, सरकार ने खुद दिल्ली में मचाया आतंकः अशोक गहलोत

jaipur, 11 अक्टूबर . Supreme Court द्वारा Sunday को दिल्ली में मेट्रो और रेलवे सेवाओं के सामान्य संचालन, इंटरनेट कनेक्टिविटी की बहाली को लेकर दिए गए निर्देश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में हालात बहुत गंभीर हैं.

Rajasthan के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “देश के अंदर हालात बड़े गंभीर होते जा रहे हैं. आज Sunday को Supreme Court खुल रहा है तो आप अंदाजा लगा लीजिए. इतिहास में पहली बार इस प्रकार के काम के लिए Supreme Court को सुनवाई करनी पड़ रही है कि मेट्रो बंद क्यों किए जा रहे हैं. ऐसा भी हो सकता है कि जो वकीलों को गिरफ्तार किया था, उस पर भी सुनवाई हो सकती है. Government जिस तरह से खुद अराजकता फैला रही है, समझ नहीं आ रहा है कि ये चाहते क्या हैं? ऐसी स्थिति हो गई है जैसे कोई क्रैकडाउन (सख्त कार्रवाई) हो. Government ने खुद पूरी दिल्ली में आतंक मचा रखा है.”

दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और देशभर से आ रहे लोगों को पाबंदियों और बदसलूकी का सामना करना पड़ रहा है. ये सभी इसी देश के नागरिक हैं, बाहरी नहीं. जिस तरह से नेताओं को हिरासत में लिया गया है, कुछ को छोड़ दिया गया जबकि कुछ अभी भी हिरासत में हैं, यह बहुत चिंता की बात है. Government को विपक्ष से बातचीत करनी चाहिए और चुनावी गड़बड़ियों को लेकर जताई जा रही चिंताओं का समाधान करना चाहिए.”

अशोक गहलोत ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील कह रहे हैं कि वकीलों की सुनवाई नहीं हो रही है. देश में पहली बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अनुचित व्यवहार हो रहा है. विपक्ष को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा. देश में लोकतंत्र की भूमिका का सही निर्वहन नहीं हो रहा है.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment