कंडी में ममता बनर्जी पर बरसीं मंडी की सांसद, कंगना रनौत बोलीं-4 मई के बाद इंसाफ होगा

कंडी, 19 अप्रैल . मंडी (Himachal Pradesh) की सांसद कंगना रनौत Sunday को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोड शो में शामिल हुईं. मुर्शिदाबाद जिले में स्थित शहर कंडी में उन्होंने ममता Government और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. कंगना महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर भड़कीं.

रोड शो के दौरान कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई. उन्होंने से बातचीत में कहा कि “ममता की मानसिकता महिला विरोधी है. वे अपने दोस्तों और अपने जैसी मानसिकता के लोगों को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन यह भी एक अलग बात हो सकती है, लेकिन उन्होंने पूरे देश की महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है. पूरे देश की महिलाएं और बेटियां निराश हैं. खासकर बंगाल में, उन्होंने बेटियों की स्थिति को त्रासदी में बदल दिया है.”

उन्होंने कहा कि बंगाल में हर दिन बलात्कार होता है. हर दिन उत्पीड़न होता है. ममता ने ऐलान किया है कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर मत निकलो, क्योंकि प्रशासन आपकी देखभाल नहीं कर सकता. आज Prime Minister ने सभी घुसपैठियों और टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी है. अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो 29 अप्रैल से पहले किसी भी नजदीकी Police स्टेशन में जाकर ऐसा कर लें.”

Actress ने चेतावनी जारी कर कहा, 4 मई के बाद इंसाफ होगा और यहां पर किसी को नहीं बक्शा जाएगा. जिन-जिन लोगों ने मासूम जनता के साथ अन्याय किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं.

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे. चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

इससे पहले कंगना सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि पूरे महिला समाज के लिए इससे दुखद दिन नहीं हो सकता. विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं. उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और बिल का पास न होना इसका जीवंत उदाहरण है.

पीएस/वीसी

Leave a Comment