
New Delhi, 19 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद रहे और पूर्व Union Minister दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त बनाए जाने की चर्चा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है.
एक्स पर मालवीय ने लिखा, पूर्व Union Minister और बैरकपुर सांसद रहे दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में India का उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने पर बधाई.
यूपीए (युनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस) दौर में दिनेश त्रिवेदी ने रेल मंत्री के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई. वर्ष 2012 में रेल बजट में यात्री किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर Political विवाद खड़ा हो गया था. इस फैसले का ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध किया और आखिरकार त्रिवेदी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. बाद में टीएमसी के कोटे से मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया था.
दिनेश त्रिवेदी ने 12 फरवरी 2021 को टीएमसी से इस्तीफा दिया और अगले महीने 6 मार्च 2021 को बीजेपी का दामन थाम लिया था.
त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की बैरकपुर Lok Sabha सीट से 2009 से 2019 तक सांसद रहे. इसके अलावा, वे 1990-96 और 2002-08 के दौरान राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.
75 पार त्रिवेदी काफी अनुभवी राजनेता रहे हैं. त्रिवेदी करियर डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे. त्रिवेदी की चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब India और बांग्लादेश मोहम्मद यूनुस प्रकरण के बाद अपने संबंधों को सुधारने के प्रयास में लगे हुए हैं. दोनों देशों के संबंध तब खराब हुए थे, जब देशभर में चले आंदोलन के बाद तख्तापलट हुआ और तत्कालीन Prime Minister शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था. अमेरिका समर्थित यूनुस के कार्यकाल के दौरान India और बांग्लादेश के संबंधों में तल्खी स्पष्ट तौर पर दिखी थी. हाल ही में बांग्लादेश में संसदीय चुनाव हुए जिसमें बीएनपी के तारिक रहमान Prime Minister चुने गए. उनके आने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में सुधार के संकेत साफ दिखे हैं.
–
केआर/