महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Mumbai , 17 जून . Maharashtra में 22 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले Tuesday को Government ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है.

जिन अधिकारियों का तबदला किया गया है, उसमें कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं.

1997 बैच के आईएएस अधिकारी विजय सिंघल (उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, Mumbai ) को धारावी पुनर्विकास परियोजना, Mumbai में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

2001 बैच की आईएएस अधिकारी प्राजक्ता वर्मा को अतिरिक्त नगर आयुक्त, बृहन्Mumbai महानगरपालिका, Mumbai के पद पर नियुक्त किया गया है.

2002 बैच की आईएएस अधिकारी पी. वेलरासु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Maharashtra औद्योगिक विकास निगम Mumbai से सचिव (वन), राजस्व एवं वन विभाग, मंत्रालय, Mumbai के पद पर भेजा गया है.

अश्विनी जोशी (आईएएस 2006) को Mumbai में Mumbai महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त महानगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. वह अभी तक अतिरिक्त नगर आयुक्त, बीएमसी के तौर पर कार्यरत थे.

दीपेंद्र सिंह कुशवाह (आईएएस 2006), विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, Mumbai को Maharashtra औद्योगिक विकास निगम, Mumbai का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है.

अश्विन मुद्गल (आईएएस 2007), अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, Mumbai को सिडको, Mumbai का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

कादंबरी बलकवाड़े (आईएएस 2010), आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक, Mumbai को विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, Mumbai भेजा गया है.

संजय कटकर (आईएएस 2014), प्रबंध निदेशक, Maharashtra सूचना प्रौद्योगिकी निगम, Mumbai को आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक बनाया गया है.

जेनिथ चंद्रा दोन्थुला (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम, किनवट और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ को जिला परिषद, गोंदिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है.

अनय नवंदर (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, तलोदा और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार को जिला परिषद, अकोला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है.

बी. सरवनन (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, भोकरदन उपखंड, जालना को आईटीडीपी किनवट के परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ के पद पर भेजा गया है.

लगिमा तिवारी (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, गोंदपिपरी उपखंड, चंद्रपुर को आईटीडीपी तलोदा की परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार नियुक्त किया गया है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment