झारखंड : जमीन विवाद में गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार की हत्या, इलाके में मची सनसनी

रामगढ़, 30 जून . Jharkhand के गिरिडीह जिले में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की Tuesday को रामगढ़ जिले में जमीन विवाद में हत्या कर दी गई. वारदात मांडू थाना क्षेत्र के बालसगरा गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल हूल दिवस (30 जून) के अवकाश पर अपने पैतृक गांव बालसगरा आए हुए थे. Tuesday सुबह वह एक जमीन पर पहुंचे, जहां पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उन पर पत्थरों से हमला किया गया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों की सूचना पर Police मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना की जानकारी मिलते ही मांडू थाना Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. Police आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है.

हालांकि Police का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा. इस मामले में रामगढ़ Police ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.

Police का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी शोक की लहर है. एक राजपत्रित अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या ने कानून-व्यवस्था और भूमि विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment