वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

New Delhi, 26 जून . 21 जून यानी Sunday को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिन रेलवे पर कोई ‘मेगा ब्लॉक’ नहीं होगा.

वेस्टर्न रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 21 जून को निर्धारित नीट परीक्षा के मद्देनजर कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा. उपनगरीय सेवाएं कार्यदिवस के समय के अनुसार चलेंगी, जबकि एसी उपनगरीय सेवाएं Sunday के समय के अनुसार चलेंगी.

वहीं, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए.

साथ ही अन्य जनपदों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

Chief Minister ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने social media एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के मद्देनजर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने Governmentी अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का ‘पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटि-मुक्त संचालन’ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है.

मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए Chief Minister ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की विश्वसनीयता सटीक योजना और त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर निर्भर करती है.

Chief Minister यादव ने एक बयान में कहा कि नीट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. सभी तैयारियां पहले से पूरी होनी चाहिए, और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए. किसी भी स्तर पर कोई चूक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए.

एमएस/

Leave a Comment