
Bhopal , 5 मार्च . अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. Madhya Pradesh के उज्जैन की रहने वाली खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत भी उनमें शामिल थी उसकी सकुशल स्वदेश वापसी हो गई है. Chief Minister मोहन यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात कर उसका हाल जाना है.
Chief Minister मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई Madhya Pradesh की बेटी प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस India पहुंच गई है.
Chief Minister यादव ने प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन और रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है. Chief Minister यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी वीडियो कॉल से चर्चा की. प्रियांशी के पिता प्रजापत ने Chief Minister यादव द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया.
24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था. प्रियांशी ने कजाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया. पिछले वर्ष एशियन सीरीज में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था.
दरअसल, हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए थे. इस कठिन समय में Chief Minister यादव ने लगातार खिलाड़ी की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए.
Chief Minister ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है. जब वे Madhya Pradesh कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी.
–
एसएनपी/एससीएच