Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

लखनऊ अग्निकांड को लेकर नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

Lucknow अग्निकांड को लेकर नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

New Delhi, 23 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है. विभिन्न नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने से कहा कि Lucknow के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से छात्रों की दुखद मौत हुई है. यह बेहद पीड़ादायक घटना है और Government की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अलीगंज हादसे को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना ने सभी को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है. Government मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के इलाज को लेकर पूरी तरह चिंतित है. मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने बताया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला तथा राज्य प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि योगी Government ने इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं और जांच टीम का गठन किया गया है. Government भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है.

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताया. उन्होंने कहा कि चार अधिकारियों के निलंबन की खबरें सामने आई हैं और एसआईटी का गठन किया गया है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की चर्चा हो रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा. रिपोर्ट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश Government दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करेगी.

इस बीच, मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी अलीगंज स्थित घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों और सुरक्षा संबंधी संभावित लापरवाहियों की गहन पड़ताल कर रही हैं.

–

वीकेयू/एएस

Share