खान सर कोचिंग सेंटर विवाद: वायरल वीडियो के बाद दो गार्ड हिरासत में, घटना की जांच तेज

Patna, 4 जून . बिहार की राजधानी Patna के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद Police एक्शन में है. इस मामले में Police ने एक वीडियो के social media में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है.

Police ने Thursday को जारी एक बयान में कहा है कि दो जून की रात को खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी. उक्त के संदर्भ में कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है. Police को जांच के क्रम में एक वीडियो प्राप्त हुई, जिसमें दो लोग घटना के पश्चात हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कदमकुआं थाना द्वारा वीडियो का सत्यापन किया गया.

सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रयुक्त हथियारों को जब्त कर एफएसएल की जांच के लिए भेजा जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि Tuesday की रात को खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंटा-पत्थराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में Police को सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलने के बाद Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई.

घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज को देखने के बाद Police को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है.

इसके बाद Police ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि पहले चर्चित शिक्षक खान सर ने अपने कोचिंग सेंटर में गोली चलने की बात कही थी, हालांकि बाद में वे इससे पलट गए थे.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment