
Ahmedabad, 4 जून . प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन Ahmedabad में 4 जून से 8 जून तक होना है. Thursday की शाम Prime Minister Narendra Modi ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर योगा में अपने तरह की इस पहली चैंपियनशिप का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में Prime Minister ने योगासन को न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय कहा.
Prime Minister ने कहा, “21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाएगा. इस दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे. इस बार मुख्य कार्यक्रम India के एक और ऐतिहासिक शहर कोलकाता में होगा. विश्व योगा दिवस से पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप हेल्थ और वेलनेस की डबल डोज की तरह है.”
उन्होंने कहा, “लोग ऐसे उपायों की तलाश में हैं जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखे. योग इसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प है. योग भोग से भी मुक्ति देता है और रोग से भी मुक्ति देता है. सबसे अहम यह है कि न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का यह सर्वोत्तम उपाय है. इसलिए सभी को यह मंत्र याद रखना है कि ‘हर रोज योग, भगाएगा सब रोग’.”
Prime Minister ने कहा, “एक दशक पहले India संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव लेकर गया था. हम प्राचीन भारतीय परंपरा को पूरी मानवता के स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण से जोड़ना चाहते थे. यूएन में 190 देशों ने India के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था. यह देखकर खुशी होती है कि करोड़ों लोग योग को अब अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं. ध्यान, प्राणायाम उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है.”
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में 60 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतिभागियों को अपने खास संदेश में पीएम ने कहा, “India Government के आयुष मंत्रालय ने योगा 365 शुरू किया है. मैं इस विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से भी आग्रह करूंगा. जब आप अपने देशों में लौटें तो योग के संदेश को साथ लेकर लौटें. आप सभी अपने देशों में ‘योगा 365’ के दूत बन सकते हैं. आपका अनुभव और आपका विश्वास पूरे विश्व को इस संदेश से जोड़ सकता है.”
–
पीएके