‘जी राम जी योजना’ गांवों और किसानों के लिए उपयोगी पहल, 125 दिन मिलेगा रोजगार: संतोष पांडे

राजनांदगांव, 2 जुलाई . छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव Lok Sabha सीट से सांसद संतोष पांडे ने Thursday को ‘जी राम जी योजना’ को ग्रामीण विकास, कृषि और पंचायती राज को मजबूत करने वाला अहम कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और जल व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने यह बात अपने एक दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर कही.

समाचार एजेंसी से बातचीत में संतोष पांडे ने कहा कि ‘जी राम जी योजना’ एक बहुत ही उपयोगी पहल है. यह गांव के हित में है, कृषि के क्षेत्र में है, इसने पंचायती राज को और ताकतवर बना दिया है. अब 125 दिन की रोजगारी हो. इसमें जल संवर्धन के लिए पर्यावरण के लिए और भी जो काम चाहते हैं, काम करना वहां के हित में होगा. सब कर पाएंगे.

सांसद संतोष पांडे ने योजना के शुभारंभ के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए मैं Union Minister शिवराज सिंह चौहान और Prime Minister Narendra Modi को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि वे हमेशा गरीब कल्याण का काम करते रहे हैं. उन्होंने किसानों के क्षेत्र में बहुत ही महान कार्य किया है, जो आज लॉन्च किया गया है. योजना के तहत रोजगार की अवधि बढ़ाए जाने को एक अहम निर्णय बताते हुए सांसद ने कहा कि अब 125 दिन काम मिलेगा, जो पहले 100 दिन था.

उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इससे पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने और किसानों तथा ग्रामीणों के हित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली गांव से ‘विकसित भारत- जी राम जी योजना’ का Thursday को राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू, उप Chief Minister पवन कल्याण, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और कमलेश पासवान तथा सांसद‑विधायक और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देशभर के गरीब मजदूरों, किसानों और गांवों के लिए रोजगार की गारंटी, ग्राम विकास के लिए बड़े वित्तीय आवंटन और पारदर्शी व्यवस्था के साथ एक नया मॉडल पेश किया गया.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment