Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जबलपुर: ट्राला और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

जबलपुर: ट्राला और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

जबलपुर, 22 जून . Madhya Pradesh के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में Monday को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलायतन कॉलेज के सामने ट्राला और अर्टिगा की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Police के अनुसार, हादसे में मृतक की पहचान राजेश शर्मा निवासी सीधी के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

Police ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

एएसपी जबलपुर के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है. हालांकि अभी तक इस हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

एक अन्य घटनाक्रम में छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 लोग घायल हो गए.

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए 5 लोगों की मौत की पुष्टि की. मरने वालों में तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थीं. बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत अस्पताल में हुई है. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई.

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉक्टर मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की.

–

एएमटी/डीकेपी

Share