
Mumbai , 18 अगस्त . उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने Mumbai में आयोजित आईएसीसी कॉन्क्लेव में India की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और उत्तर प्रदेश की आर्थिक संभावनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में India के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग शामिल हो रहे हैं और इसमें उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया है, जिसे संबोधित करने के लिए वह Mumbai पहुंचे हैं.
दानिश आजाद अंसारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. ट्रेड, बिजनेस और इकोनॉमिक सेक्टर में India की प्रगति को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया. अंसारी ने कहा कि India आज विकास और ग्रोथ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. India की तरक्की के साथ-साथ वैश्विक विकास में भी देश की भूमिका लगातार बढ़ रही है. India अब दुनिया की अर्थव्यवस्था और वैश्विक विकास में एक महत्वपूर्ण सहभागी के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की क्षमताओं को स्वीकार किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश और अमेरिका के बीच संभावित साझेदारी को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश India की ग्रोथ का एक महत्वपूर्ण गेटवे है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं और उत्तर प्रदेश अपनी क्षमता के दम पर देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. India की क्षमताओं को आज पूरी दुनिया पहचान रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए वैश्विक स्तर पर निवेश, व्यापार और साझेदारी के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश को वैश्विक साझेदारियों के लिहाज से संभावनाओं से भरपूर राज्य बताया.
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि Prime Minister मोदी ने वैश्विक स्तर पर India का मान-सम्मान बढ़ाने और देश की गुडविल मजबूत करने का काम किया है. India की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ होने वाली साझेदारियों और संवाद में भी दिखाई दे रहा है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India की वैश्विक छवि मजबूत हुई है और दुनिया के विभिन्न देशों के साथ India के संबंधों में आर्थिक तथा कारोबारी सहयोग के नए आयाम सामने आए हैं. India की बढ़ती क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश भी वैश्विक निवेश और साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी संभावनाएं तलाश रहा है.
–
पीएसके