नोएडा: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में

नोएडा, 18 अगस्त . नोएडा के सेक्टर-63 थाने की Police ने मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग और चोरी के कुल 13 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू, 2,000 रुपए नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police के मुताबिक, आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के साथ-साथ सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे. Police के अनुसार, 18 अगस्त को थाना सेक्टर-63 Police टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान Police को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली.

सूचना के आधार पर Police टीम ने बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान धीरज पुत्र मनेश्वर मांझी, उम्र करीब 20 वर्ष और शिवा पुत्र कौशल चौहान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है. इनके साथ एक नाबालिग आरोपी को भी Police ने हिरासत में लिया है. Police पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैचिंग करते थे. जब उनके पास काफी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठे हो जाते थे, तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे.

इसके अलावा, आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे. वे वाहनों के शीशे तोड़कर उनके अंदर रखा कीमती सामान, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे. Police ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, 2,000 रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है. बरामदगी के बाद Police ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Police के मुताबिक, आरोपी धीरज मूलरूप से ग्राम गरखा, थाना गरखा, जिला छपरा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहा था.

वहीं दूसरा आरोपी शिवा ग्राम राजपुर कलां, जिला मैनपुरी का निवासी है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में रह रहा था. जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. इस मामले में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा थाना फेस-3 में भी मामले दर्ज हैं.

Police अब बरामद मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment