
New Delhi, 14 अगस्त . भारत-Pakistan के बीच पानी के मुद्दे पर जारी बयानबाजी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने Pakistan को कड़ी चेतावनी दी. Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ की ओर से पानी को लेकर की गई टिप्पणी पर आरपी सिंह ने कहा कि Pakistan को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई कार्रवाई को याद रखना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Pakistan ने दोबारा कोई शरारत करने की कोशिश की तो उसके लिए गंभीर परिणाम होंगे.
समाचार एजेंसी से बातचीत में आरपी सिंह ने कहा कि शहबाज शरीफ भूल रहे हैं कि जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ था तो किस प्रकार उनकी पिटाई हुई थी, किस प्रकार उनके ठिकाने ध्वस्त हुए थे और किस प्रकार उनके एयरपोर्ट तबाह हुए थे. अगर Pakistan ने दोबारा कोई शरारत करने की सोची तो दुनिया के नक्शे से Pakistan का नाम मिट जाएगा.
देश के विभाजन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का समर्थन करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि देश का बंटवारा रोका जा सकता था. पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी के कारण देश का विभाजन हुआ.
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संदर्भ में Prime Minister Narendra Modi के बयान का समर्थन करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी ने बिल्कुल ठीक कहा कि देश के बंटवारे के समय लाखों लोगों की शहादत हुई. खासकर पंजाब और पश्चिम बंगाल ने बहुत कुछ सहा. पंजाब में तो गाड़ियों से लाशों से भरकर आईं. वह सचमुच आजादी का एक दर्दनाक हिस्सा है, जिसको देश ने भुला दिया था. पीएम मोदी ने उस ओर ध्यान दिलाकर काम किया है और जिसके चलते आज पूरा देश विभाजन विभीषिका को याद करता है.
आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर आरपी सिंह ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें India को ‘यूनियन ऑफ स्टेट्स’ कहा गया था. आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच India को एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राष्ट्र के रूप में देखने की बजाय अलग-अलग राज्यों के समूह के रूप में देखने की है. India की पहचान केवल 1947 से नहीं है, इसकी सांस्कृतिक विरासत हजारों वर्ष पुरानी है. आरएसएस की विचारधारा भी India को एक प्राचीन सांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में देखती है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच में India की शुरुआत 1947 से होती है, जबकि India की सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान इससे हजारों साल पुरानी है.
कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के उस बयान पर भी आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत आरएसएस मुख्यालय से होनी चाहिए. आरपी सिंह ने कहा कि प्रियंका खड़गे में देश के इतिहास के बारे में जानकारी की अभाव है, इसलिए वो इस प्रकार की बयानबाजी करते हैं. संघ की हर शाखा पर भी 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराया जाता है और संघ कार्यालय में भी तिरंगा फहराया जाता है. आपको देश को बांटना है, देश के अंदर विभाजन की बात करनी है, इसलिए इस प्रकार की बयानबाजी करते हैं.
–
पीएसके