‘राहुल गांधी की उद्दंडता अब विक्षिप्तता में बदलती जा रही है’, भाजपा का कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप

New Delhi, 14 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को कुंठित और विक्षिप्त नेता कहा है. भाजपा की ये प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने Prime Minister मोदी की विदेश नीति का जिक्र करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की थी.

सुधांशु त्रिवेदी ने Friday को कहा कि अपनी बदतमीजी, अनियंत्रित व्यवहार और मनमानी से संसद सत्र को पूरी तरह बाधित और अस्त-व्यस्त करने के ठीक बाद, कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक मंच से राहुल गांधी ने जो असभ्य, अशोभनीय और निंदनीय भाषा इस्तेमाल की, उससे पता चलता है कि शायद गहरी निराशा में राहुल गांधी सारी हदें पार कर रहे हैं. Prime Minister के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों से साफ पता चलता है कि संसद सत्र के दौरान और उसके बाद कांग्रेस के इस मंच से, अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के लोकतंत्र और स्वस्थ लोकतांत्रिक संस्कृति के लिए सीधी चुनौती बन गए हैं.

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में एक दिन पहले Thursday का दृश्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. India की विदेश नीति के बारे में बेहद अनुचित टिप्पणी करने के ठीक बाद दो लोगों को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया. एक तरफ संदीप दीक्षित थे, जिन्होंने कहा था कि India के सेना प्रमुख ‘सड़क छाप गुंडे’ हैं. और दूसरी तरफ राहुल गांधी थे, जो जेएनयू गए थे और ‘India तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह’ जैसे नारे लगाने वालों का समर्थन किया था.

भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता को समझना चाहिए कि ये दो लोग (राहुल गांधी और संदीप दीक्षित) मिलकर मां भारती के सपूत Prime Minister मोदी के लिए इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, कि अब देश को समझना चाहिए कि कौन देश के हित की बात कर रहा है और कौन गहरे षड्यंत्र का हिस्सा बन रहा है. राहुल गांधी की उद्दंडता अब विक्षिप्तता में बदलती जा रही है. यह भी स्पष्ट समझ आ रहा है कि ऐसा लगता है कि वो अब अपना संतुलन खोते जा रहे हैं. पहले ये लगता था कि वो माओवादी और मुस्लिम-लीगी नेताओं के साथ कंप्टीशन कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो शायद गालीबाजी और गालीबाजी की रीलबाजी करने वाले कमीडियंस के साथ कंप्टीशन कर रहे हैं.

BJP MP ने आगे कहा कि आज देश को यह तय करना है कि जो कुछ राहुल गांधी ने किया और कहा, क्या वो एक कुंठित, विक्षिप्त और Prime Minister के लिए ईर्ष्या से भरे हुए पक्की दाढ़ी वाले चिरव्याकुल जवान की बचकानी हरकत है या ये सीमापार के तार से जुड़े किसी व्यक्ति की शैतानी हरकत है?

–

एमएस/एबीएम

Leave a Comment