गुरुग्राम पुलिस ने पंजाब सीएम के वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज की

गुरुग्राम, 23 जून . Haryana की गुरुग्राम Police ने पंजाब Government के अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की.

इस मामले में Police ने अंकित और अरुण महेंद्रू नाम को दो लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह का आरोप है कि पंजाब Government के अधिकारियों ने उन्हें 10 लाख रुपए दिए, ताकि वे एक ऐसी रिपोर्ट बनाएं, जिसमें कहा गया हो कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति Chief Minister भगवंत मान नहीं है.

जानकारी के अनुसार, अंकित जींद का और अरुण महेंद्रू सिरसा का रहने वाला है. दोनों कांट्रेक्चुअल बेस पर एक्सपर्ट का काम करते हैं. दरअसल, इन दोनों ने जो रिपोर्ट तैयार की, उसमें वीडियो के अंदर नजर आ रहे व्यक्ति का शारीरिक मिलान सीएम भगवंत मान से मेल न खाने का जिक्र है. दोनों ने फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के बदले 50-50 हजार रुपए लिए.

दरअसल, लगभग छह महीने पहले जब श्री अकाल तख्त जत्थेदार ने Chief Minister भगवंत मान को तलब किया था, तब अकाल तख्त की तरफ से कहा गया था कि social media पर एक वीडियो है, जिसमें धार्मिक मर्यादा को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है. इस पर Chief Minister मान ने सफाई देते हुए कहा कि ये वीडियो एआई-जेनरेटेड हो सकता है या फिर फर्जी हो सकता है.

इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने इस वीडियो की जांच कराई. जांच पूरी होने के बाद 15 जून को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार साहिब ने कहा कि यह वीडियो एआई-जेनरेटेड नहीं, बल्कि ऑरिजनल है. इस पर Government की तरफ से कहा गया कि वीडियो में जो शख्स धार्मिक मर्यादा को भंग करने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है, वह Chief Minister भगवंत मान नहीं है.

जानकारी के अनुसार 15 जून को जब श्री अकाल तख्त साहिब ने वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कहा था कि वीडियो एआई जेनरेटेड नहीं है. उसके बाद गुरुग्राम पहुंचे पंजाब के एक Police कमिश्नर और Police कप्तान ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और वकील जसप्रीत नाम के शख्स से पूछताछ की. जसप्रीत के कहने पर Police ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट अंकित और अरुण महेंद्रू को बुलाया. इस दौरान एक फाइव स्टार होटल में ये सारी रिपोर्ट तैयार की गईं, जिनको बाद में सार्वजनिक कर दिया गया. इस दौरान कहा गया कि ये रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट से अलग पाई गई है. कहा गया कि इस रिपोर्ट में 1100 एंगल से अधिक जांच करना पाया गया कि वीडियो में Chief Minister भगवंत मान नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि वहीं पर जसप्रीत को 10 लाख रुपए दिए गए थे. जसप्रीत ने ही गुरुग्राम Police से इस पूरे मामले की शिकायत की है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment