Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब में नशे की ओवरडोज से मौतों पर भाजपा का हमला, आप को बताया ‘अराजक अफीमी पार्टी’

पंजाब में नशे की ओवरडोज से मौतों पर भाजपा का हमला, आप को बताया ‘अराजक अफीमी पार्टी’

New Delhi, 28 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Wednesday को पंजाब के मानसा जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर मादक पदार्थों के ओवरडोज से हुई मौत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) Government पर तीखा हमला किया. भाजपा ने Chief Minister भगवंत मान पर मादक पदार्थों की समस्या से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य Government द्वारा इस घटना से निपटने के तरीके पर सवाल उठाए.

पंजाब के मानसा निवासी 35 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत ऐसे हालात में हुई, जिसमें उनके परिवार को मादक पदार्थों के ओवरडोज का संदेह है. उनकी मौत के बाद परिवार वालों ने विरोध प्रदर्शन किया और Tuesday को उनके शव को एक मुख्य सड़क पर रखकर यातायात जाम कर दिया. उन्होंने इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

परिवार ने आरोप लगाया कि दलजीत की मौत मादक पदार्थों के ओवरडोज से हुई है और क्षेत्र में मादक पदार्थों की निरंतर उपलब्धता के लिए अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की. हालांकि, Police अधिकारियों ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.

प्रदर्शन के दौरान Police के साथ झड़प होने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. झड़प के दौरान Police मृतक का शव अपने साथ ले गई, जिससे उसके परिवार वाले और भी क्रोधित हो गए और स्थिति को संभालने के तरीके पर सवाल उठने लगे.

New Delhi में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस घटना को लेकर पंजाब Government की कड़ी आलोचना की और दलजीत की मृत्यु को राज्य में बिगड़ती नशीली दवाओं की समस्या का एक दुखद उदाहरण बताया.

भाटिया ने कहा कि पंजाब के मानसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसे पंजाब की आत्मा को चीर देने वाला कहा जा सकता है. हमारे भाई दलजीत सिंह का निधन हो गया है, और उनके परिवार का कहना है कि उनकी मृत्यु नशीली दवाओं के अत्यधिक सेवन से हुई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भाजपा नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के प्रयास कर रही है, वहीं आम आदमी Government पंजाब में इस समस्या की गंभीरता को स्वीकार करने में विफल रही है. उन्होंने Chief Minister भगवंत मान की भी आलोचना की, जिन पर समस्या का समाधान करने के बजाय दूसरों पर जिम्मेदारी डालने का आरोप है.

दलजीत की मौत और उसके बाद परिवार और Police के बीच हुए टकराव के संदर्भ में भाटिया ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि हमारे भाई दलजीत सिंह की मौत नशे की लत के कारण हुई, जैसा कि उनके परिवार का कहना है. भगवंत मान उन्हें जीते-जीं-जी सम्मान नहीं दे सके और उनकी मृत्यु के बाद भी वे और उनकी Government उनके पार्थिव शरीर का सम्मान करने में विफल रहे हैं. पंजाब Police को भगवंत मान के निर्देश पर उनके परिवार से जबरन उनका शव छीनकर सड़क पर घसीटते हुए देखा गया.”

उन्होंने आगे कहा कि दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके परिवार से जबरन छीन लिया गया है… जनता भगवंत मान को जवाबदेह ठहराएगी. हम, भाजपा, जवाबदेही की मांग करते हैं.

इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाटिया ने सिख पहचान में पगड़ी के महत्व और उससे जुड़ी सांस्कृतिक गरिमा का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि Police द्वारा मृतक के शव के साथ किया गया व्यवहार मृतक और सिख समुदाय की भावनाओं का घोर अपमान था.

उन्होंने कहा कि एक पंजाबी होने के नाते, भारी मन से मैं कहना चाहता हूं कि पगड़ी सिखों और पंजाब की पहचान और गरिमा का प्रतीक है. लेकिन जब Police हमारे भाई के पार्थिव शरीर को ले जाने आई, तो इस तस्वीर को देखिए: उनके बाल जमीन को छू रहे हैं, जबकि वर्दीधारी Policeकर्मी वहां खड़े होकर उनके शरीर को बेरहमी से घसीट रहे हैं.

भाजपा प्रवक्ता ने Chief Minister भगवंत मान पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन पर नशीली दवाओं की समस्या का समाधान करने में असमर्थ होने का आरोप लगाया.

उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान पंजाब में ‘चिट्टा’ (हेरोइन) की आपूर्ति करने वालों की कठपुतली हैं.

अपनी आलोचना जारी रखते हुए भाटिया ने सवाल उठाया कि क्या पंजाब की जनता मान को राज्य का नेतृत्व करने का एक और मौका देगी? उन पर Chief Minister के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने Chief Minister के नाम पर व्यंग्य करते हुए उन्हें Political रूप से निशाना भी बनाया.

भाटिया ने कहा कि आप पगड़ी का भी अपमान करते हैं… क्या आपको लगता है कि पंजाब की जनता ऐसे अक्षम Chief Minister को फिर से चुनेगी? भगवंत मान, भगवंत नहीं, बल्कि ‘भगोड़ा’ (फरार) हैं, क्योंकि वे अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं. पंजाब की जनता इस फरार Chief Minister भगवंत मान को ऐसा सबक सिखाएगी कि ‘आप’ इसे पीढ़ियों तक याद रखेगी.

सत्ताधारी दल पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘अराजक अफीमी पार्टी’ करार दिया और चेतावनी दी कि भाजपा पंजाब Government के इस अहंकार को चुनौती देगी.

–

एमएस/

Share