सोफिया डंकले से लेकर चमारी अटापट्टू तक, डब्ल्यूपीएल 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं ये 5 स्टार खिलाड़ी

New Delhi, 29 अक्टूबर . महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए Wednesday को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ. ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि कई ऐसे बड़े नाम रहे, जिन्हें मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका.
सोफिया डंकले: इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इस मिनी ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी हो सकती हैं. हालांकि ऑक्शन में किसी भी टीम ने इस बल्लेबाज के ऊपर दांव नहीं लगाया. 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाली डंकले ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.
चमारी अटापट्टू: श्रीलंका की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अटापट्टू का मिनी ऑक्शन में न बिकना सबसे हैरान करने वाला रहा. साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में खेले 22 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से 750 रन बनाने और 27 विकेट निकालने वालीं अटापट्टू ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
हीदर ग्राहम: ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग ऑलराउंडर हीदर ग्राहम भी उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल रहीं, जिन्हें मिनी ऑक्शन में खरीदार नहीं मिल सका. ग्राहम टी20 में अंत के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं और इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखती हैं. महिला बिग बैश लीग में भी उनका रिकॉर्ड कमाल का रहा है. हालांकि, 30 लाख रुपए का बेस प्राइस होने के बावजूद किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया.
उमा छेत्री: साल 2025 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हिस्सा रहीं उमा छेत्री को मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला. उमा ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था. वह विश्व विजेता भारतीय टीम की इकलौती खिलाड़ी रहीं, जिन्हें डब्ल्यूपीएल 2027 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.
साइका इशाक: Mumbai इंडियंस की ओर से डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वालीं साइका इशाक को मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका. साइका ने Mumbai इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते उनके नाम पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही थी. साइका ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था.
–
एसएम/वीसी


