Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बारामूला में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल के आरोप में दो लोग नामजद

बारामूला में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल के आरोप में दो लोग नामजद

बारामूला, 29 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के बारामूला में Police ने अवैध धन के लेन-देन के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

बारामूला Police ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और अवैध वित्तीय गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए यह कार्रवाई की है. इस मामले में First Information Report दर्ज की गई है. मामले में नामजद आरोपियों की पहचान बारामूला के गुलशनबाद निवासी मोहसिन अशरफ गनी और खानपोरा निवासी साहिल इरशाद के रूप में हुई है. साहिल इरशाद फिलहाल चकलू में रह रहा है. दोनों पर अवैध धन के लेन-देन में म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है.

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के भीतर और बाहर अवैध धन के लेन-देन में ऐसे खातों का इस्तेमाल किए जाने का संदेह है. इसी आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है. इन खातों का इस्तेमाल संदिग्ध धनराशि प्राप्त करने, उसे अपने पास रखने और आगे दूसरे खातों में भेजने के लिए किया जा रहा था.

Police अब संबंधित बैंक खातों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है. जांच का उद्देश्य धन के स्रोत, उसके आवागमन और इस पूरे मामले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है. साथ ही Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस गतिविधि से अन्य लोग या कोई बड़ा नेटवर्क तो जुड़ा नहीं है.

बारामूला Police ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. Police ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, बैंकिंग लॉगिन विवरण या खाते का इस्तेमाल किसी अनजान व्यक्ति को न करने दें.

Police ने चेतावनी दी है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को उपलब्ध कराना खाताधारकों के लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई है.

–

एसएके/वीसी

Share