Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

भारतीय शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला, मीडिया और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला, मीडिया और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Mumbai , 29 अक्टूबर . भारतीय शेयर बाजार Thursday के कारोबारी सत्र में मजूबती के साथ खुला. सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 156 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,401 और निफ्टी 36 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,743 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को सहारा मीडिया और आईटी शेयरों से मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर गेनर्स थे.

दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लूजर्स थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी जा रही थी. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,695 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167 अंक या 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,441 पर था.

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टीसीएस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचयूएल, बीईएल, टेक महिंद्रा, एसबीआई, सन फार्मा, इंडिगो, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक गेनर्स थे. ट्रेंट, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल लूजर्स थे.

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे. वहीं, टोक्यो हरे निशान था. अमेरिकी शेयर बाजार Wednesday को हरे निशान में बंद हुए थे.

कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.28 डॉलर प्रति औंस था.

इसके अलावा, सोने और चांदी में कमजोरी बनी हुई है. कॉमेक्स पर सोना 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,047 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53.20 डॉलर प्रति औंस पर थी.

–

एबीएस

Share