Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पत्नी शहजीन सिद्दीकी का आरोप, ‘सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही मुंबई पुलिस’

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पत्नी शहजीन सिद्दीकी का आरोप, ‘सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही Mumbai  Police’

Mumbai , 29 अक्टूबर . एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पत्नी शहजीन सिद्दीकी ने आरोप लगाए हैं कि Mumbai Police सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही है. Police अपनी मनमानी को छिपाने के लिए प्रशासनिक अड़चनों का सहारा ले रही है.

शहजीन सिद्दीकी के वकील त्रिवनकुमार करनानी ने अपने बयान में कहा, “Mumbai Police सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही है. राज्य Government ने पहले भी कई बार केंद्र को पत्र लिखा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जानबूझकर की जा रही प्रशासनिक देरी के कारण हत्या के मामले की सुनवाई प्रभावित हो सकती है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह तब और भी गंभीर हो जाता है, जब Mumbai Police को पता है कि जेल में पूछताछ करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए अदालती आदेश लिए जा सकते हैं. इसके बावजूद, Mumbai Police अपनी मनमानी को छिपाने के लिए प्रशासनिक अड़चनों का सहारा ले रही है.”

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को Mumbai के बांद्रा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार गुट) के नेता और Maharashtra के पूर्व मंत्री थे.

बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारी थी. इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन आया था. Mumbai Police ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी के रूप में चिन्हित किया था.

फिलहाल, यह आरोप उस समय लगाए गए हैं, जब Mumbai Police पर Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद सवाल उठ रहे हैं. 18 सितंबर की शाम को टाइगर पर Mumbai के जुहू इलाके में हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बचे. हालांकि, गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए. इस हमले में भी लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन सामने आया.

–

डीसीएच/

Share