देश के 80 फीसदी हिस्से ने कांग्रेस को नकार दिया: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 30 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. देश के 80 फीसदी हिस्से ने जब उन्हें नकार दिया है, तब वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई Government को बदनाम करने में लगे हैं.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने कुकर्मों के बल-बूते पर देश की दुरावस्था की. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India का वैश्विक स्तर पर मान सम्मान बढ़ा है. India में प्रत्येक वर्ग का कल्याण हुआ. उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई Government को बदनाम करने तथा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं. ये India में बांग्लादेश और नेपाल जैसा अराजक माहौल बनाकर चुनी हुई Governmentों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं.
वर्तमान दौर में कांग्रेस के रवैये और जब भाजपा विपक्ष में थी तब की चर्चा करते हुए Chief Minister ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए चुनाव हारने के बाद कांग्रेस सत्ता के लिए तड़प रही है. जनसंघ की स्थापना से लेकर लंबे समय तक भाजपा विपक्ष में रही. अटल बिहारी वाजपेयी 50 सालों तक विपक्ष में रहे, लेकिन देश में उस तरह अराजकता फैलाने का काम नहीं किया, अब डेढ़ दशक में ही सत्ता के खिलाफ झूठे आरोप लगाने लगे हैं.
उन्होंने देश और राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि देश की जनता इनका सब हिसाब करेगी. आज देश के 80 फीसदी क्षेत्र ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है. भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के अभियान के तहत इंदौर में पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोला.
इससे पहले कांग्रेस के नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं और उन्होंने यहां शिक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे.
–
एसएनपी/डीकेपी


