36 साल से फरार लूटकांड का आरोपी वडोदरा से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

गांधीनगर, 31 अक्टूबर . Maharashtra की बृहन्Mumbai क्राइम ब्रांच (यूनिट 2) ने 36 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी गैरजमानती वारंट के आरोपी को Gujarat के वडोदरा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
Mumbai क्राइम ब्रांच की ओर से यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता पुरुष ने बताया कि वह अपनी दुकान के हीरे, सोने के गहने और कैश पहुंचाने के लिए जा रहे थे, तभी पंचरत्न बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने 4 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और घायल कर दिया और उसके पास से 20,48,964 रुपए कीमत के हीरे, गहने और कैश ले गए थे.
इस संबंध में डॉ. डी.बी. मार्ग Police थाने में मामला दर्ज किया गया था. बाद में जांच गुन्हे शाखा, कक्ष-2 को सौंपी गई और अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी. इस केस में आरोपी पुरुष (59) सुनवाई के दौरान कोर्ट में बार-बार गैरहाजिर रह रहा था, इसलिए न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किया था.
वारंट की तामील के लिए वारंट गुन्हे शाखा, कक्ष-2 को दिया गया था. Police टीम ने आरोपी के बारे में मैनुअल जानकारी जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी तलाश की. इसके बाद आरोपी को Friday को गांव पोर, वडोदरा (Gujarat) से हिरासत में लिया गया. वहीं, Police की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है.
चोरी के एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की बड़ौत कोतवाली Police ने Saturday को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है. चेकिंग के दौरान Police ने इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से जनपद बागपत, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है.
–
डीके/वीसी


