Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

दीपावली पर पर घर जा रहे लोगों को एक्टर अपारशक्ति खुराना ने दी ये सलाह, ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो किया शेयर

दीपावली पर पर घर जा रहे लोगों को एक्टर अपारशक्ति खुराना ने दी ये सलाह, ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो किया शेयर

Mumbai , 30 अक्टूबर . दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है तो एक तरफ ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को ऑफिस के काम की वजह से छुट्टी मिलने में परेशानी हो रही है. इसी पर हास्य अंदाज में तंज कसते हुए Actor अपारशक्ति खुराना ने सभी को पेंडिंग काम पूरा करके घर जाने की सलाह दी है.

अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ट्रेन में चलते नजर आ रहे हैं. Actor ने लिखा, “मुझे ट्रेन में सफर करना बहुत पसंद है. साथ ही भारतीय ट्रेन में रेट्रो गाने बजाने की भी मांग कर रहा हूं, मजा आ जाएगा. वैसे हम में से बहुत से लोग दीपावली के लिए घर जा रहे हैं. ट्रेनें, फ्लाइट सब फुल होने वाली हैं. सेफ ट्रैवल करना, खुशी-खुशी घर पहुंचना. कोई भी काम पेंडिंग छोड़कर मत जाना, वरना बॉस के ताने सुनने पड़ेंगे.”

वीडियो में अपारशक्ति खुराना ने 1961 की फिल्म ‘हम दोनों’ का प्रसिद्ध गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ ऐड किया. मोहम्मद रफी द्वारा गाया गया यह गीत साहिर लुधियानवी ने लिखा है और संगीत जयदेव ने दिया है. यह गाना जीवन के प्रति एक सकारात्मक और बेफिक्र नजरिए को दर्शाता है, जिसमें हर फिक्र को भुलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है.

अपारशक्ति खुराना को हालिया रिलीज फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में नजर आए थे. अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित फिल्म में वीर पहाड़िया के अलावा अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह फिल्म कॉलेज के दिनों की मस्ती, दोस्ती, एकतरफा प्यार और दिल टूटने जैसे अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में उन्होंने रणजीत नाम का किरदार निभाया था. यह फिल्म एक लव ट्रायंगल (त्रिकोणीय प्रेम कहानी) पर आधारित है, जिसमें वीर पहाड़िया (विशाल) और डेब्यूडेंट आफिया सईद (सुहानी) मुख्य भूमिकाओं में हैं. अपारशक्ति खुराना का किरदार ‘रणजीत’ इस कहानी में एक अहम पेचीदगी और ट्विस्ट लेकर आता है.

यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद इसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.

–

एनएस/वीसी

Share