करवाचौथ पर शेफ बनीं सुप्रिया पाठक, बहुओं मीरा-मनुकृति के लिए बनाए गुजराती व्यंजन

Mumbai , 30 अक्टूबर . Actress सुप्रिया पाठक ने करवाचौथ के मौके पर अपने परिवार के लिए खास तैयारी की. वह घर में शेफ की भूमिका में नजर आईं और अपनी बहुओं मीरा राजपूत तथा मनुकृति को खास महसूस कराने के लिए पारंपरिक Gujaratी व्यंजनों से सजी खास थाली तैयार की.
दरअसल, मनुकृति Actor पंकज कपूर और उनकी पत्नी-Actress सुप्रिया पाठक के बेटे रूहान की पत्नी है.
शाहिद कपूर की बहन और Actress सनाह कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर कर इस तैयारी और खास फैमिली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई.सनाह द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सुप्रिया किचन में खड़ी होकर गरम तवे पर भाकरी बनाती नजर आईं. सनाह ने प्यार से उन्हें ‘2026 की परफेक्ट सास’ बताया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुप्रिया अपने परिवार के लिए अपने हाथों से पूरी Gujaratी थाली बनाती नजर आ रही हैं. एक और social media स्टोरी में सनाह ने इस खास Gujaratी थाली की झलक दिखाई. इस पारंपरिक थाली में Gujaratी खाने की कई वैरायटी थीं, जिसमें अलग-अलग सब्जियां, दाल, कढ़ी, चावल, रोटी और भाकरी के साथ कई और पकवान पारंपरिक कटोरियों में खूबसूरती से सजाकर परोसे गए थे.
सनाह ने सुप्रिया का मीरा और मनुकृति के साथ एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया. इसमें दिग्गज एक्ट्रेस दोनों के बीच खड़ी होकर प्यार से उन्हें गले लगाती नजर आईं, जबकि वे कैमरे के सामने मुस्कुरा रही थीं.उन्हें “द रिसिपिएंट क्यूटीज” कहते हुए सनाह ने बताया कि यह खास थाली इन्हीं खास लोगों के लिए बनाई गई थी.
मीरा राजपूत और उनकी सासू मां (शाहिद कपूर की सौतेली मां) सुप्रिया पाठक के बीच बहुत ही प्यारा, गहरा और दोस्ताना रिश्ता है. दोनों को अक्सर साथ में कॉफी डेट, लंच या पारिवारिक आउटिंग एन्जॉय करते हुए देखा जाता है.
दरअसल, पंकज कपूर और Actress नीलिमा अज़ीम शाहिद कपूर के सगे माता-पिता हैं. दोनों का विवाह 1975 में हुआ था और 1984 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद पंकज कपूर ने प्रसिद्ध Actress सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे बेटी सनाह कपूर और बेटा रूहान कपूर हैं.
वहीं, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक के बाद Actor राजेश खट्टर से शादी की, जिनसे उनके बेटे ईशान खट्टर (शाहिद के सौतेले भाई) हैं.
–
एनएस/एएस


