Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

शिमला, 30 अक्टूबर . दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो के माध्यम से संदेश साझा किया है.

Chief Minister सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र हित और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़े वोट चोरी के मुद्दे पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है. हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, हमारी ताकत और हमारे भविष्य का आधार है. इसी अधिकार के माध्यम से हम अपनी Government चुनते हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है.

उन्होंने कहा, “ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चल रही राहुल गांधी की इस मुहिम में अपनी आवाज बुलंद करें.”

बीते दिन 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र Government पर निशाना साधा था. साथ ही, उन्होंने ‘हर भारतीय’ से अपील की थी कि वे 1 नवंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल हों. यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जा रही है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वेणुगोपाल ने विपक्षी गठबंधन की रैली को ‘चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नाम दिया और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है.

–

एसडी/वीसी

Share