Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राहुल गांधी से की 1 नवंबर की रैली टालने की अपील

दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राहुल गांधी से की 1 नवंबर की रैली टालने की अपील

New Delhi, 30 अक्टूबर . दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन (डीडीटीए) ने Friday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली स्थगित करने की अपील की है. एसोसिएशन ने यह अपील मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम स्थगित किए जाने के बाद की है. डीडीटीए के सचिव आशीष ग्रोवर ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली के व्यापारिक समुदाय की चिंताओं और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रैली पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.

पत्र में ग्रोवर ने लिखा, “जिस तरह कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण आज आयोजित होने वाले मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम को स्थगित किया गया है, उसी तरह मैं आपसे 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को भी स्थगित करने का अनुरोध करता हूं.”

एसोसिएशन ने लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और उनकी गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया. पत्र में कहा गया कि संसद, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का लोकतंत्र में अपना विशेष महत्व और सम्मान है.

पत्र के अनुसार, “जब कोई मामला पहले से ही न्यायिक विचाराधीन है और संबंधित पक्षों ने Supreme Court के समक्ष अपने जवाब और हलफनामे दाखिल कर दिए हैं, तो Political टकराव और सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन के बजाय न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताना अधिक उचित और जिम्मेदार कदम होगा.”

डीडीटीए ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों, धरनों और रैलियों के कारण व्यापारिक गतिविधियों, यातायात और आम लोगों की सुविधा पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता जताई. एसोसिएशन ने कहा कि दिल्ली के व्यापारिक समुदाय ने लगातार हो रहे प्रदर्शनों और रैलियों से कारोबार, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

पत्र में कहा गया कि व्यापारी, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, छोटे कारोबारी और दिहाड़ी मजदूर पहले ही काफी आर्थिक नुकसान झेल चुके हैं. ऐसे में त्योहारों और शादी-ब्याह के महत्वपूर्ण सीजन के दौरान व्यापारिक गतिविधियों में बाधा आने से स्थिति और खराब हो सकती है.

एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लोकतांत्रिक अधिकार बताया, लेकिन साथ ही कहा कि Political कार्यक्रमों की वजह से आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और न ही शहर की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ना चाहिए. मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम स्थगित किए जाने का उदाहरण देते हुए ग्रोवर ने राहुल गांधी से भी इसी तरह की जिम्मेदारी दिखाने और 1 नवंबर की रैली टालने की अपील की.

पत्र के अंत में कहा गया, “यह Political शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने और Political हितों से ऊपर दिल्ली के लाखों नागरिकों तथा व्यापारियों के हितों को रखने का अवसर है. मुझे उम्मीद है कि आप दिल्ली के व्यापार, रोजगार और जनजीवन के व्यापक हित में इस अपील पर सकारात्मक विचार करेंगे और रैली स्थगित करने की घोषणा करेंगे.”

–

डीएससी

Share