Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अनंत सिंह को राजद में वापस लेने पर हमारी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं : तेजस्वी यादव

अनंत सिंह को राजद में वापस लेने पर हमारी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं : तेजस्वी यादव

New Delhi, 30 अक्टूबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने जदयू से निष्कासित अनंत सिंह के दोबारा राजद में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि राजद में उनकी एंट्री नहीं है.

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने सवाल किया कि अनंत सिंह राजद के साथ भी रहे हैं तो क्या भविष्य में वे दोबारा आ सकते हैं, मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है.

दूसरी ओर उन्होंने Supreme Court द्वारा अनंत सिंह को सरेंडर करने के लिए 1 दिसंबर तक का समय दिए जाने पर कहा कि जहां तक अनंत सिंह की बात है, चाहे उनकी पत्नी हों या वे खुद, वे हमेशा यही आरोप लगाते थे कि Government ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है. जब अनंत सिंह ने हमें धोखा दिया और वापस Government के पाले में चले गए, तब उन्हें यही Government अच्छी लगने लगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब जब अनंत सिंह को वापस जेल जाना पड़ रहा है तो Government बुरी हो गई है. इस पर हम क्या टिप्पणी करें लेकिन नीरज कुमार को चीजें बहुत जल्दी समझ आ गईं. जब उनके अपने हितों की बात आई, तो वे अनंत सिंह को जेल भेजने के लिए याचिकाकर्ता बन गए. फिर भी, जब वे सब अपनी पार्टी में एक साथ थे, तब नीरज कुमार चुप रहे. क्यों? क्या तब वे अपराधी नहीं थे? उस समय वे क्या कर रहे थे?

इंडिया ब्लॉक की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि 1 तारीख को हम सभी रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे. ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है, हम उसके खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे.

बिहार में हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की हवा टाइट थी. एमएलसी चुनावों में हमारा शानदार प्रदर्शन रहा. 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए, पांच सीट हम लोग जीतने में कामयाब हुए, जबकि तीन सीटों पर एनडीए रह गई है.

–

डीकेएम/वीसी

Share