रणजी ट्रॉफी: बल्ले और गेंद दोनों से चमके मुशीर खान, 35 साल बाद मुंबई के लिए किया यह बड़ा कारनामा

New Delhi, 29 अक्टूबर . रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप डी मुकाबले में Mumbai की भिड़ंत Haryana के साथ हो रही है. Mumbai के स्टार खिलाड़ी मुशीर खान ने टेस्ट के तीसरे दिन वो कारनामा कर दिखाया, जो Mumbai टीम के लिए पिछले 35 साल में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था.
मुशीर ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 गेंदों में 109 रनों की दमदार पारी खेली. इसके बाद मुशीर की घूमती गेंदों का जादू भी खूब चला और उन्होंने 31 ओवर के स्पेल में 85 रन देकर 6 विकेट निकाले. मुशीर रणजी ट्रॉफी में Mumbai की ओर से एक ही मैच में शतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले, रवि शास्त्री ने 1990-91 के रणजी सीजन में यह मुकाम हासिल किया था. मुशीर ने Mumbai की ओर से खेलते हुए 35 साल बाद यह कारनामा दोहराया है.
मुशीर के शानदार प्रदर्शन के बूते पहली पारी में Mumbai की टीम 430 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही. मुशीर के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी शतकीय पारी खेली और उन्होंने 180 गेंदों में 114 रन बनाए. इसके जवाब में Haryana की पूरी टीम पहली पारी में 270 रन बनाकर ऑलआउट हुई. तनुष कोटियान ने 3 विकेट चटकाए.
Haryana को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. दूसरी पारी में Haryana ने 73 रनों के स्कोर तक पहुंचने में अपने दो विकेट गंवा दिए हैं. मुशीर दूसरी पारी में भी एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं. Mumbai का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक कमाल का रहा है. टीम ने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को एक पारी और 155 रनों से हराया था. वहीं, Himachal Pradesh को Mumbai ने एक पारी और 97 रनों से हराया था. Haryana अभी भी Mumbai द्वारा पहली पारी के आधार पर ली गई बढ़त से 87 रन पीछे है. Mumbai ने Haryana के खिलाफ भी बड़ी जीत क तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.
–
एसएम/वीसी


