गुजरात : जहरीली शराब से भावनगर में 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

भावनगर, 20 अगस्त . Gujarat के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. Police के अनुसार, नकली शराब Madhya Pradesh से अवैध रूप से लाई गई थी और भावनगर में बेची गई थी.

पीड़ितों ने एक लोकप्रिय ब्रांड के नाम से बेची जा रही नकली शराब का सेवन किया था. Gujarat एक ड्राई स्टेट है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है.

Police महानिदेशक (डीजीपी) जीएस मलिक ने से कहा, “इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है. राज्यभर की सभी Police इकाइयों को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.”

पहली मौत Tuesday शाम को हुई थी. इसके बाद Tuesday रात एक और व्यक्ति की मौत हुई, जबकि Wednesday को दो अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया.

अधिकारियों के अनुसार, इस जहरीली शराब से कम से कम 22 लोग प्रभावित हुए हैं. कार्तिक मकवाणा (40), उपेंद्र गोहिल (25) और घनश्यामसिंह जडेजा (50) की मौत जहरीली शराब पीने से होने की पुष्टि हो चुकी है.

चौथे मृतक नरेंद्र यादव की पोस्टमॉर्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. चारों मृतक भावनगर जिले के निवासी थे.

वर्तमान में भर्ती 18 लोगों का इलाज सर तख्तसिंहजी जनरल अस्पताल और चार निजी अस्पतालों सहित कुल पांच अस्पतालों में चल रहा है. इनमें दो मरीजों की हालत बेहद गंभीर है, चार आईसीयू में भर्ती हैं, दो वेंटिलेटर पर हैं और 10 की हालत स्थिर बताई जा रही है.

जिला प्रशासन को Tuesday शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि 16 अगस्त को घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में आयोजित एक पार्टी में अवैध शराब पीने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

मामले में कार्रवाई करते हुए भावनगर Police ने Tuesday रात चार संदिग्ध शराब तस्करों को हिरासत में लिया है. इन पर Madhya Pradesh से शराब लाने और जिले में बेचने का आरोप है.

भावनगर के Police अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब की सप्लाई चेन की जांच के लिए 16 Police टीमों का गठन किया गया है.

इस बीच, Ahmedabad ग्रामीण Police ने भी जांच तेज कर दी है, क्योंकि आशंका है कि जहरीली शराब की सप्लाई इसी जिले से होकर गुजरी थी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment