अमेरिकी राजदूत का बयान भारतीय कूटनीति की बड़ी सफलता : विदेशी मामलों के जानकार

New Delhi, 19 अगस्त . India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे और Chief Minister उमर अब्दुल्ला से मुलाकात को लेकर विदेश नीति विशेषज्ञों और स्थानीय नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. राजदूत गोर के ‘जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग है’ वाले बयान को कई लोगों ने India की कूटनीति की बड़ी सफलता बताया है.

दिल्ली में विदेश मामलों के जानकार वाएल अव्वाद ने से बात करते हुए कहा, “Chief Minister उमर अब्दुल्ला खुद बहुत समझदार व्यक्ति हैं और उन्हें पता है कि जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है.”

अव्वाद ने अमेरिका की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “बेशक, यही वह मुख्य मुद्दा है, जिस पर अमेरिकी President ने इस युद्ध के पीछे के असली मकसद को उजागर किया है. युद्ध की शुरुआत में, वे ईरान के परमाणु मुद्दे की बात कर रहे थे और कह रहे थे कि ईरान के पास कोई परमाणु कार्यक्रम या सैन्य कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. असल में, इसी वजह से युद्ध शुरू हुआ. इजरायली Prime Minister के कहने पर, उन्होंने ईरान के खिलाफ यह पूर्ण युद्ध छेड़ा और ज्यादातर लीडर्स की हत्या कर दी, इस उम्मीद में कि Government गिर जाएगी और फिर मौजूदा Government को हटाकर एक अमेरिका-समर्थक Government बनाई जा सकेगी.”

जम्मू में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के विक्रमादित्य सिंह ने अमेरिकी राजदूत के बयान का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक यह संदेश पहुंचे कि जम्मू-कश्मीर में शांति है और यह पर्यटकों के लिए एक अच्छी जगह है. इसके लिए, सिर्फ यहां आकर ऐसा कह देना काफी नहीं है. अलग-अलग देशों की Governmentों ने हमारे खिलाफ जो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, उन्हें हटाना होगा और इसके लिए लगातार कोशिश की जरूरत है. हालांकि, मैं अमेरिकी राजदूत के बयान की बहुत तारीफ करता हूं. यह हमारे लिए भरोसा बढ़ाने वाला एक बड़ा कदम है.”

रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन (रिटायर्ड) अनिल गौर ने कहा, “राजदूत का बयान जमीनी सच्चाई को दर्शाता है. कश्मीर के दौरे पर आए अमेरिकी राजदूत के बयान के बारे में मेरा मानना ​​है कि यह सच्चाई को दर्शाता है. अब पूरी दुनिया जानती है कि इस मामले में Pakistan की ओर से बार-बार झूठ फैलाया जा रहा है. आज, Pakistan के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जो अशांति है, जहां लोग आवाज उठा रहे हैं कि वे Pakistan के साथ नहीं रहना चाहते और India में शामिल होना चाहते हैं, सर्जियो गोर ने इस सच्चाई की पुष्टि की है.”

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा, “इसमें कोई शक या सवाल नहीं है कि जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग है. आज अगर अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग है, तो यह अच्छी बात है. किसी न किसी तरह यह India की कूटनीति की बड़ी सफलता है, क्योंकि Pakistan जम्मू-कश्मीर को लेकर विदेशों में भ्रम फैलाने की बहुत कोशिशें कर रहा था.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment