उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

Lucknow, 21 अगस्त . उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर Samajwadi Party में शामिल हो गए हैं. Samajwadi Party की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शायान मसूद ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में गाना भी लगाया.

इसके साथ ही Samajwadi Party ने अपने social media हैंडलर पर जानकारी देते हुए बताया कि आज Lucknow में सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद एवं उनके साथियों ने Samajwadi Party की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद के दामाद का सपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि Samajwadi Party पूरे प्रदेश के अंदर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आप देख रहे हैं कि पीडीए की स्वीकार्यता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है. लोगों के अंदर इस बात को लेकर उत्साह है कि इस बार उत्तर प्रदेश के अंदर बदलाव आए. हम लोग भी पार्टी के साथ और पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और इंशाअल्लाह मजबूती के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर एक बेहतर रिजल्ट देने का काम करेंगे.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि अखिलेश उत्तर प्रदेश के सबसे दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच वाले नेताओं में से एक हैं. आपने देखा कि 2012 से 2017 तक जब उनकी Government सत्ता में थी, अखिलेश जी ने 10 साल पहले जो काम किया था, भाजपा Government आज तक उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई है. चाहे लैपटॉप बांटना हो, साइकिल बांटना हो, विकास परियोजनाएं हों या राजमार्गों का निर्माण, इस Government ने उन परियोजनाओं की नकल करने की कोशिश जरूर की है. लेकिन जैसा कि कहते हैं, नकल करने के लिए भी बुद्धि की जरूरत होती है, और वे वह भी नहीं कर पाए.

एमएस/

Leave a Comment