
अमरावती, 19 अगस्त . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व Chief Minister वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने Wednesday को पार्टी कार्यकर्ताओं से आंध्र प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसने को कहा.
उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी को बड़ी जीत के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि गठबंधन Government हर मोर्चे पर विफल रही है, सभी वर्गों के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, और कानून-व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है.
ताडेपल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राजमुंदरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निकाय नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी करनी चाहिए और केवल जीत के मकसद से काम करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि गठबंधन Government द्वारा ‘पीठ में छुरा घोंपने’ (धोखा देने) के कारण जनता में भारी नाराजगी है और चंद्रबाबू नायडू के शासन में समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं है.
वाईएस जगन ने कहा कि गठबंधन इस जन-आक्रोश को स्थानीय निकाय चुनावों में जाहिर होने से रोकने के लिए Police का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, लेकिन वाईएसआरसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर चुनौती का सामना करने और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए.
पूर्व Chief Minister ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी को जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल है और अगर नेता और कार्यकर्ता लोगों से जुड़े रहें तो पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार काम करने और जमीनी स्तर पर चुनावी लड़ाई की तैयारी करने को कहा.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो गई है और रेत, मिट्टी व शराब माफिया बेरोकटोक काम कर रहे हैं.
जगन ने कहा कि व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि Policeकर्मी भी गांजा ले जाते हुए पकड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं.
राजमुंदरी की घटना का जिक्र करते हुए वाईएस जगन ने कहा कि पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल छात्रा डॉ. प्रियंका की कार से बार-बार टक्कर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, फिर भी मामले को दबाने और इसे सामने आने से रोकने की कोशिशें की गईं. उन्होंने कहा कि Police और सत्ताधारी पार्टी के नेता इस तरह खतरनाक ढंग से मिलीभगत कर काम कर रहे थे.
–
एमएस/