
चेन्नई, 19 अगस्त . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Wednesday रात चेन्नई पहुंचे, जहां वह Thursday को चेन्नई के निकट कोवलम में आयोजित होने वाली दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद (सदर्न जोनल काउंसिल) की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे.
अमित शाह रात करीब 9 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे, जहां तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पार्टी के वरिष्ठ नेता पोन राधाकृष्णन और वानती श्रीनिवासन समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.
एआईएडीएमके की ओर से पूर्व मंत्री अग्री एसएस कृष्णमूर्ति, ओएस मणियन और एन थलावई सुंदरम मौजूद रहे. वहीं तमिलनाडु Government की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने उनका स्वागत किया.
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री मामल्लापुरम के पास स्थित एक पांच सितारा होटल पहुंचे, जहां Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया. Chief Minister पद की शपथ लेने के बाद विजय और अमित शाह की यह पहली मुलाकात थी.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक Thursday सुबह 10 बजे शुरू होगी और लगभग चार घंटे तक चलेगी.
इस सम्मेलन की मेजबानी तमिलनाडु Government कर रही है.
बैठक में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के Chief Minister और मुख्य सचिवों के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपGovernor, प्रशासक और दो-दो मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे.
राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत गठित यह परिषद एक वैधानिक निकाय है. बैठक में दक्षिणी राज्यों से जुड़े साझा मुद्दों, अंतरराज्यीय समन्वय, विकास और सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है. परिषद की सिफारिशें सलाहकारी प्रकृति की होती हैं.
तमिलनाडु की ओर से ऊर्जा संसाधन एवं कानून मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार और स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन परिषद के सदस्य के रूप में शामिल होंगे. वहीं मुख्य सचिव एम साई कुमार और गृह, मद्यनिषेध एवं आबकारी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के मणिवासन सलाहकार के रूप में भाग लेंगे.
तेलंगाना की पूर्व Governor तमिलिसाई सुंदरराजन ने अमित शाह का स्वागत किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बैठक में होने वाली चर्चा सहकारी संघवाद को मजबूत करेगी तथा दक्षिणी राज्यों के विकास में योगदान देगी.
अधिकारियों के अनुसार, बैठक में विभिन्न लंबित क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा.
बैठक के बाद अमित शाह के Thursday शाम चेन्नई से रवाना हो जाएंगे.
–
एएमटी/डीकेपी