
पणजी, 25 जून . केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Thursday को गोवा की समृद्ध समुद्री विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र Government राज्य के समुद्री क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है.
मीडिया से बातचीत में Union Minister सोनोवाल ने घोषणा की कि गोवा में मैरीटाइम सेक्टर के विकास के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं लाई जाएंगी. साथ ही उन्होंने बताया कि गोवा वॉटर मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे राज्य के लोगों को आधुनिक और बेहतर जल परिवहन सुविधा मिल सकेगी.
सोनोवाल ने Prime Minister Narendra Modi के ‘विकास भी, विरासत भी’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि देश को अपने पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत, संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि Government आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है.
उन्होंने गोवा Government का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य Government मिलकर समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं. वॉटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं न केवल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाएंगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देंगी.
दरअसल, सोनोवाल ने ये बातें पणजी के रिवरफ्रंट पर ‘कैप्टन ऑफ पोर्ट्स’ के लिए नई जी+3 प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर कहीं. इस अवसर पर गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
वहीं, बीते Thursday को Mumbai पोर्ट अथॉरिटी के 154वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोनोवाल ने कहा था कि पिछले 154 वर्षों में Mumbai पोर्ट ने न केवल Mumbai को देश की वित्तीय और व्यावसायिक राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि India के समुद्री क्षेत्र को भी नई पहचान दिलाई है. उन्होंने कहा कि संस्थान की हर उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, पोर्ट उपयोगकर्ताओं और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.
Union Minister ने कहा कि Mumbai पोर्ट आज निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों का केंद्र बन रहा है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, फेरी जेट्टी परियोजनाओं, जवाहर द्वीप पुनर्विकास और ऊर्जा अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उल्लेख किया, जिन पर Mumbai पोर्ट प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कुल 5,028.17 करोड़ रुपए की 63 परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें 132.29 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन, 1,354.59 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 3,541.29 करोड़ रुपए की 22 नई परियोजनाओं की घोषणा शामिल है.
–
डीबीपी