Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति

मोतीलाल राय को पार्टी से निष्कासित कर संगठन भंग, पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान

मोतीलाल राय को पार्टी से निष्कासित कर संगठन भंग, पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान

‎Patna, 23 जून . जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को भी भंग करने की घोषणा की है. इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी. ‎

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर कार्यरत मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है. उन्होंने बताया कि साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भंग किया जाता है. शीघ्र ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा. पार्टी को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. ‎अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

उन्होंने दावा किया कि Monday देर रात Patna स्थित उनके आवास 42ए, हार्डिंग रोड से मोतीलाल राय कई कीमती सामान, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकद राशि लेकर फरार हो गया. तेज प्रताप के अनुसार, मोतीलाल राय कथित तौर पर दीवार फांदकर घर से बाहर निकला और सामान लेकर भाग गया. इसी घटना के बाद उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई करते हुए उसे राष्ट्रीय महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया. ‎

गौरतलब है कि इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल राय के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए Patna के सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में नकद राशि, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य कीमती वस्तुओं के गायब होने का उल्लेख किया गया था. मामले की जांच Police द्वारा की जा रही है. ‎तेज प्रताप यादव के इस फैसले को पार्टी के भीतर एक बड़े संगठनात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

Political हलकों में इस कदम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं, पार्टी संगठन को भंग कर नए सिरे से गठन करने की घोषणा से यह संकेत मिल रहा है कि जनशक्ति जनता दल में आने वाले दिनों में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है. ‎मोतीलाल राय की पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है. Police मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि राजद से निष्कासित किये जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम की नई पार्टी बनाई थी.

–

एमएनपी/पीएम

Share